मुंगेर, मार्च 21 -- धरहरा,एक संवाददाता। दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को धरहरा थाना परिसर में शांति समन्वय को लेकर बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मौजूद जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सूचना को सत्यापन के बिना इंटरनेट मीडिया पर न फैलाएं। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने, गश्त तेज...