मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। जिले में रसोई गैस का संकट, पेट्रोलपंपों पर तेल के लिए लाइन में लगे लोगों की मुश्किलें खड़ी कर दी है। एडीएम सत्यप्रिय सिंह का कहना है कि कोई संकट नहीं है। अफवाहों की वजह से अफरा-तफरी मची है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, जमाखोरी करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा है कि पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जनपद में कुछ पेट्रोल पम्प के ड्राई होने की स्थिति में संबंधित कम्पनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने ल...