देवघर, जनवरी 24 -- मधुपुर प्रतिनिधि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। संबोधित करते हुए एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में भाईचारा और समरसता बनाए रखना है। लालगढ़ की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि भ्रामक प्रचार से सार्वजनिक शांति व व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चिन्ह...