औरैया, फरवरी 2 -- फफूंद, संवाददाता। आगामी शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को फफूंद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। बैठक में अधिकारियों ने दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में मनाने की अपील की। शब-ए-बारात के मद्देनजर कब्रिस्तानों की स्थिति और वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली गई, ताकि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस चौकसी को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों पर भी चर्चा की गई। सीओ अजीतमल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.