हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पिछले एक महीने में अलग-अलग क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर भीड़ के द्वारा मारपीट की घटना को वैशाली पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। वहीं एसपी ने सभी नागरिकों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत डायल 112 अथवा अपने नजदीकी थाना को सूचना दें। ताकि पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई किया जा सके। यदि किसी भी प्रकार की भीड़ द्वारा मारपीट या अफवाह फैलाने की घटना सामने आती है तो संबंधित वीडियो या फोटो के आधार पर आरोपित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। एसपी ने बताया कि पिछले दिनों अफवाह फैलाकर निर्दोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.