प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अफवाह के चलते एलपीजी की मांग अचानक बढ़ी है। यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने परेड मैदान पर आयोजित दस दिवसीय सरस मेले के दूसरे दिन होली व बसंतोत्सव समारोह में कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी नेताओं के अफवाह फैलने से गैस की अचानक मांग बढ़ी।डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव प्रतिदिन दुष्प्रचार कर रहे हैं। सामान्य दिनों में 55-60 लाख सिलेंडर की मांग होती थी। दुष्प्रचार और अफवाह के बाद प्रतिदिन सिलेंडर की मांग 88 लाख तक पहुंच गई। यह संकट भी जल्द समाप्त होगा। तिरंगा फहराते हुए युद्ध क्षेत्र से तेल और गैस के दो जहाज आ रहे हैं, और भी जहाज आएंगे। मोदी हैं तो यह मुमकिन है। केशव ने कहा कि विपक्ष के दोनों नेताओं की देशभक्ति संदेह के घेरे में है। दोनों नेताओं का आचर...