अफवाहों से रहे सावधान, खुले में न करें कुर्बानी
बदायूं, मई 17 -- बकरीद को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा, त्योहार को केवल पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नई परंपरा डालने या माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीओ केके तिवारी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने को कहा। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेष खुले में न फेंकने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, इमाम असरारउल हक, डॉ. फहीम खान, गोपालदास स्वामी, तेजप्रताप सिंह, डॉ. हैदर अली खान, पूर्व प्रधान अबरार खान, गोपाल वार्ष्णेय, मुरारीलाल सेठ एवं अफजल खान समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- त्योहार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.