प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या का प्रभाव है, जिसे विपक्ष गलत तरीके से प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...