रांची, अप्रैल 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा एवं जरियागढ़ थाना में शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना ने की। मुरहू प्रखंड में रामनवमी के दौरान हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसी बैठकों के आयोजन की आवश्यकता बताई गई। बैठक में कहा गया कि शांति समिति के सदस्य सभी धर्मों का सम्मान करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही अफवाहों से बचने और लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान समिति के निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर नए और सक्रिय लोगों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें यह सुनिश्चित करने की बात कही गई कि समिति में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाए जो सामाजिक सौहार्द बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.