बुलंदशहर, मार्च 26 -- शहर में गुरुवार शाम पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सोशल मीडिया पर उड़ी एक खबर के बाद पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने की होड़ में जुट गए, जिससे पेट्रोल पम्प पर भीड़ की स्थिति हो गई। शहर के खुर्जा रोड, शिकारपुर रोड, स्याना अड्डा आदि पम्प पर लाइन लग रही है। 10 दिनों का स्टॉक है मौजूदभीड़ की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अभय सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया, गुरुवार को सभी पंप संचालकों से स्टॉक की जानकारी ली गई है। सभी के पास अगले 10 दिनों तक का पर्याप्त अतिरिक्त स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा डिपो से तेल के टैंकर रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.