औरैया, फरवरी 12 -- बेला, संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार दोपहर पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों व धार्मिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और विवाद की स्थिति बनने से पहले पुलिस को सूचना दें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने को कहा, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस के सुझावों का समर्थन करते हुए त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पीस कमेटी के सदस्यों ने भी नियमित निगरानी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.