विवेक पाण्डेय, जुलाई 7 -- UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश में अफवाहों पर तुरंतअंकुश लगाने और सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए 'सी-प्लान' (कम्युनिटी पुलिसिंग प्लान) का दायरा दोगुना करने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े डिजिटल वालंटियरों की करीब 20 लाख संख्या को बढ़ाकर 40 लाख करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिलों में थाना स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने जोनल एडीजी, पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। योजना के तहत प्रत्येक थाने से 10-10 पुलिसकर्मियों को नामित किया जाएगा। ये पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र के हर गांव-कस्बे में प्रतिष्ठित और जिम्मेदार लोगों को सी-प्लान एप्लिकेशन से जोड़ेंगे। ग्राम प्रधान, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, सा...