संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर। सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोतवाली खलीलाबाद परिसर में डॉक्टर भीम राव ऑबेडकर की जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप कार्यक्रम सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में अपील की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत करायें । बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस/कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.