मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। आगामी ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की शाम जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अफवाहों पर बिना ध्यान दिए शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा त्योहारों के दौरान पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.