उरई, मार्च 11 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन से लेकर भारत पेट्रेालियम एवं रिटेल आउटलेट के बिक्री अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए निर्देश दिए कि गैस की रिफलिंग व कालाबाजारी करने वालों के विरुद्व कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक के दौरान उपस्थित तेल कम्पनी के बिक्री अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गैस, डीजल एवं पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा जनपद में पर्याप्त स्टॉक सभी वितरकों के पास उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं। गैस की रिफिलिंग अथवा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध संज्ञानित होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी होटल संचालक एवं मैरिज होम मालिकों को निर्देश दिए गए है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.