सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के बीच डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जनपदवासियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी की जरूरत नहीं है।डीएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में आम नागरिकों को चाहिए कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.