अफवाहों पर न जाएं, गैस की कोई कमी नहीं
कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घरेलू गैस संकट और आपूर्ति बाधित होने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कटिहार में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में संचालित 54 गैस एजेंसियों के पास फिलहाल 13,857 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 6,437 बुकिंग के मुकाबले 6,818 सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की गई। वहीं बुधवार को 9,032 घरेलू सिलेंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति होने वाली है, जिससे उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार गैस आसानी से मिलेगी। जिले में 1,308 व्यवसायिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। प्रशासन ने कहा कि गैस वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.