अफवाहों पर ध्यान न दें किसान, पर्याप्त खाद्य उपलब्ध
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। खरीफ वर्ष 2026 की फसलों के लिए यूरिया, डीएपी एवं एनपीके समेत सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। जिले के सहकारी एवं निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किसानों के लिए लगभग 23,000 मीट्रिक टन यूरिया और 27,900 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। कृषक अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बैग यूरिया और 5 बैग फास्फेटिक उर्वरक अपने निकटतम उर्वरक बिक्री केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। खरीफ सीजन में अरहर, तिल एवं बाजरा के बीज जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध हैं। किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भण्डार पर बुकिंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.