गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोई सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर संयम बरतने की अपील की। सीएम योगी ने कहा ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमें उसके लिए मानसिक रूप से उसके लिए तैयार रहना होगा।अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई चुनौती आती है तो उसका मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए खुद को तैयार करना होगा। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होगी। उन्होंने कहा कि जब हम सरकार के साथ किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर काम करते हैं तो अच्छे परिणाम हम सबके सामने आएंगे। राष्ट्रभक्ति यह कहती है कि देश के हित म...