गंगापार, मई 20 -- कुछ विपक्षियों द्वारा प्रधानमंत्री की देशहित में की गई अपील को तोड़ मरोड़कर झूठी अफवाह फ़ैलाने पर भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक तथा अन्य पदाधिकारी लोगों को सचेत और जागरूक करेंगे। उक्त विचार मांडा के खवास का तारा बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष मांडा लीलावती गुप्ता के आवास पर 24 मई को होने वाली शक्ति केंद्रों के मासिक बैठक की तैयारी के दौरान पूर्व जिला महामंत्री व भाजपा नेता मांडवी शरण द्विवेदी ने व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता मांडा मंडल अध्यक्ष भाजपा लीलावती गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष व मांडा मंडल प्रभारी राजेश्वरी प्रसाद तिवारी रहे। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री राम बली मौर्या, अमरेश चंद्र मिश्रा, संगम लाल विश्वकर्मा , रजनीश पांडेय, शिव कुमार कुशवाहा, भगवती प्रसाद बिंद, अखिलेश केशरी, अनूप केशरी, राज...