सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- परिहार, एसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित परिहार बाजार में शनिवार को आयकर विभाग की संभावित छापेमारी की अफवाह फैलते ही हड़कंप मच गया। सुबह होते ही अधिकांश दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की चहल-पहल पूरी तरह गायब दिखी और सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, छापेमारी की खबर तेजी से फैली, जिससे भय का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे मामला फिलहाल अफवाह तक ही सीमित माना जा रहा है।चप्पल विक्रेता परवेज अंसारी ने कहा, "डर के कारण दुकान नहीं खोली, इससे नुकसान हुआ।" दवा विक्रेता रुस्तम अली बोले, "अफवाह ने पूरे बाजार को प्रभावित कर दिया।" चिकेन विक्रेता रागिब ने बताया, "रोज की बिक्री ठप रही।कपड़ा विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.