हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। सर्वसम्मति से अफरोज अहमद को जिला अध्यक्ष और डॉ. ममता जोशी को जिला मंत्री चुना गया। वहीं देवयानी चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शुभम सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। जितेंद्र कुमार को संरक्षक और डॉ. जितेंद्र भास्कर को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें एक से अधिक न्याय पंचायतों का कार्यभार, फील्ड में डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्म रजिस्ट्री के दौरान आ रही दिक्कतें प्रमुख रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...