आदित्यपुर, जुलाई 29 -- चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तिरुलडीह में मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना की नई गाइडलाइन के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। सीआरपी नरेश्वर प्रसाद महतो की निगरानी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंगल महतो ने की। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में तिरुलडीह निवासी अफरोज अंसारी को 8 सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि गोविंद चंद्र महतो को 6 मत प्राप्त हुए। इसके बाद अफरोज अंसारी को अध्यक्ष घोषित किया गया। सापादा गांव निवासी प्रिया प्रमाणिक निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। नवगठित समिति में चैतन्य महतो, गोविंद चंद्र महतो, कामाल अंसारी, राधेश्याम साव, अख्तरून बीबी, अमाना बीबी, सुनील स्वांसी, मो. कुतुबुद्दीन अंसारी, जशिमउद्दीन अंसारी, दिलजान अंसारी, लखीचरण तंतुबाई, शंकर लोहरा तथा कैलाश गोराई ...