मुरादाबाद, मार्च 25 -- अफजल अकादमी मुहम्मद इब्राहीमपुर टोल प्लाजा में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रघुपति देव पीईएस प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर मुहम्मद अयाज़ एडवोकेट, शिक्षाविद मुंशी मुहम्मद आदिल ने बच्चों को मोटिवेट किया। कार्यक्रम में अभिभावक भी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी रघुपति देव ने बच्चों की परफॉर्मेंस की सराहना की और छोटे बच्चों को पढ़ने के टिप्स दिए, साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इंजीनियर मुहम्मद अयाज़ एडवोकेट ने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह का दवाब नहीं होना चाहिए। उनको आज़ाद वातावरण में शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने घर पर भी अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की । मुंशी मुहम्मद आदिल ने भी समय-समय पर टीचर्स के ...