दरभंगा, जनवरी 8 -- बिरौल। थाना क्षेत्र में बिरौल से गंदौल जाने वाली 17 नंबर मुख्य सड़क के किनारे एक दिन पूर्व बुधवार को युवक राजेंद्र मल्लिक की लाश मिलने के महज 12 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले में हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं खून से सने कपड़े भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में बड़गांव थाना क्षेत्र के गनौनी गांव के अरुण मलिक, बजरंग चौक परसरमा के अमरजीत मलिक व गनोनी परसरमा के कुशेश्वर मलिक शामिल हैं। इस आशय की जानकारी एसडीपीओ अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी ने गुरुवार को थाना परिसर में हुई प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में आरोप पत्र दाखिल कर स्पीड ट्राइल के सजा दिलाने के लिए लिखा जाएगा। साथ ही बताया पूछताछ में सामने आया है कि युवक राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.