बदायूं, मार्च 3 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधेती के प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर की मेहनत से दो छात्रों का चयन नेशनल मींस कम मेरिट स्कालरशिप (एनएमएमएस) के लिए हुआ है। एक छात्र रामब्रज का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर ने बताया कि साजिम पुत्र सुन्नब्बर ने 111 अंक प्राप्त कर जनपद में 25 वां और रामब्रज पुत्र महेश ने 99 अंक प्राप्त कर जनपद में 37 वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों को कक्षा नौ से कक्षा 12 तक पढ़ाई के लिए एक हजार प्रति माह चार वर्ष में कुल 48 हजार की छात्रवृति मिलेगी। दोनों छात्रों को विद्यालय के साथ-साथ छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन कराई गयी थी। यह एक केंद्र प्रायोजित स्कालरशिप योजना है। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई...