बिजनौर, जून 28 -- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग हादसे में अफजलगढ़ के दो युवक लापता हो गए है। युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस तथा एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। नगर के मौहल्ला मुमताज हुसैन निवासी मो. उमेर पुत्र मो. याकूब (टेलर) तथा मो. अदनान पुत्र अय्यूब (मिस्त्री) करीब 6 महीने से कर्णप्रयाग (उत्तराखंड) स्थित वर्कशॉप में मैकेनिक का कार्य कर रहे थे। शनिवार को अपराहन डंपर की मरम्मत करने के बाद उसको चेक करने लिए ड्राइवर सहित दोनों ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर लेकर गए। इस दौरान पंचपुला के समीप पंहुचते ही डंपर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। घटना स्थल से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर नदी में गिरते हुए डंपर पर पड़ी। यह भी पढ़ें- बिजनौर के दो युवक दो सौ फीट नीचे अलकनंदा में गिरे, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं उन्होंने तत्काल ...