बहावलपुर, सितम्बर 9 -- पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस अफगान छात्रों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। खबर है कि बहावलपुर स्थित कायद-ए-आजम मेडिकल कॉलेज से 20 से अधिक अफगान मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस का आरोप है कि ये छात्र 'पाकिस्तान विरोधी प्रचार' कर रहे थे। इसके अलावे इन पर वीजा नियमों का उल्लंघन के भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, छात्रों को कॉलेज परिसर से हिरासत में लिया गया। अधिकारी इसे पाकिस्तान विरोधी बताई गई गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा बता रहे हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ अफगान छात्र पाकिस्तान विरोधी विचारों को बढ़ावा देने में शामिल थे।वीजा उल्लंघन का भी हवाला पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई में वीजा उल्लंघन को भी आधार बनाया है। आरोप है कि हिरासत में लिए गए कुछ छात्र समाप्त हो चुके वीजा पर पाकिस्तान ...