नोएडा, जुलाई 7 -- ग्रेटर नोएडा। अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान के निधन पर शहर के समाजसेवियों ने गहरा दुख प्रकट किया। समाजसेवी अंकिता राजपूत ने बताया कि उनकी संस्था के कई लोगों ने शापूर जादरान को प्लेटलेट्स दान किए थे। खिलाड़ी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। इसके इलाज के लिए वह भारत आए थे। शुरुआत में इनका इलाज ग्रेनो के यथार्थ अस्पताल में चला था। अंकिता राजपूत और उनके जीवन रक्षक देवदूतों ने भी खिलाड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत यह भी पढ़ें- किस बीमारी से जूझ रहे थे शापूर जादरान? जन्मदिन से एक दिन पहले निधन, AFG क्रिकेट की नींव रखने वालों में से थे यह भी पढ़ें- Jamsh...