अफगानिस्तान से सीरीज फतह करने के बाद क्या बोले कप्तान अय्यर? इस टारगेट में हुए सफल
नयी दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद कहा कि वे इस मैच में शानदार जीत दर्ज करना चाहते थे और ऐसा करने में सफल रहे। अफगानिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने संजू सैमसन (57 रन, 22 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और अभिषेक शर्मा (39 रन, 19 गेंद, दो चौके, चार छक्के) के बीच पहले विकेट की 6.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की बदौलत सिर्फ 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इशान किशन ने भी 23 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 38 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। नितीश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.