काबुल, जुलाई 21 -- भारतीय उपमहाद्वीप में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। भारत और चीन के कई राज्यों में बाढ़ की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच अब पूर्वी अफगानिस्तान में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अफगान अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 80 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 100 से अधिक लोग लापता हैं। अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता युसूफ हम्माद के मुताबिक बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में देखने को मिल रहा है। यहां पारून और नूरिस्तान के कई अन्य इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। सैंकड़ों लोगों के घर और खेत जलमग्न हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन लापता लोगों को ख...