अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवाने की तैयारी में PAK, बलोच धरती से मुनीर का नापाक ऐक्शन शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान तालिबान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शुरुआत में आमने-सामने की लड़ाई लड़ रही पाकिस्तानी सेना को तालिबान लड़ाकों के हाथों बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस युद्ध में सैंकड़ों सैनिक मारे जा चुके हैं। लेकिन अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अफगानिस्तान को बड़ी परेशानी में डालने का क्रम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी आर्मी अफगान सेना के लड़ाकों और स्थानीय इस्लामिक कट्टर पंथियों को तालिबान के खिलाफ हथियार उठाने के लिए एकत्र कर रही है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान तालिबान के खिलाफ युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने बलोचिस्तान में एक ट्रेनिंग कैंप भी लगाया हुआ है। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद इन लड़ाकों को अफगानिस्तान वापस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.