नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Cricket World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने डायरेक्ट एंट्री की है। अफगानिस्तान की टीम लगातार चौथी बार आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में नजर आने वाली है। 2015, 2019 और 2023 का टूर्नामेंट अफगानिस्तान की टीम ने खेला हुआ है, जबकि 2027 के लिए भी अफगानी सेना ने क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान ने जैसे ही तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड को हराया, वैसे ही अपना स्थान अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सुनिश्चित कर लिया। वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमों में अफगानिस्तान 10वीं टीम है। अफगानिस्तान ने पहले 9 टीमों ने डायरेक्ट एंट्री इस मेगा इवेंट के लिए की है, जिसमें साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने मेजबान के तौर पर, जबकि बाकी टीमों ने रैंकिंग के आधार प...