नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय टीम से एक खिलाड़ी बाहर हो गया है। चोट की वजह से तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई दिल्ली में आयोजित हो रही इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले से ही उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान था, क्योंकि सिलेक्शन के दौरान बीसीसीआई ने भी इसकी जानकारी दी थी कि वे फिटनेस क्लियरेंस के बाद ही टीम में आएंगे। हर्षित राणा को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि वे अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि नितीश कुमार रेड्डी इस सीरीज के ल...