नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट कंप्टीशन भी शुरू हो चुका है। चार टीमों को तो सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम शामिल है, जबकि 6 टीमों के बीच क्वालीफायर्स राउंड जारी है। 6 में से 4 ही टीमें आगे जाएंगी। सभी को इस राउंड में 2-2 मैच खेलने हैं। अपने-अपने ग्रुप से जो टीमें टॉप 2 में रहेंगी, उन्हें क्वार्टर फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और टूर्नामेंट की मेजबान जापान के बीच खेला गया, जिसने हाल ही में भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था और आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी थी। भारत ने 5-5 ओवर के मैच में 32 रन बनाए थे और जापान की टीम 30 रनों तक पहुंच गई थी। हालांकि, जापान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स में बुरी तरह से मुकाबला हार गई।...