आगरा, अगस्त 30 -- दिल्ली रेल मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड पर फरीदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 तथा लाइन संख्या 4 एवं 5 पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण यात्री सुविधा एवं परिचालन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। काम के चलते* डाउन की 12919 मालवा एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्तूबर तक, *12615 जीटी एक्सप्रेस 30 अगस्त से 13 अक्तूबर तक, 14309 उज्जैनी एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्तूबर तक, 18477 उत्कल एक्सप्रेस 30 अगस्त से 13 अक्तूबर तक, 12625 केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अगस्त से 13 अक्तूबर तक,* 14621 नांदेड-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्तूर तक, 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्तूबर तक फरीदाबाद स्टेश...