मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर। कोहरे के कारण अप एवं डाउन की कई एक्सप्रेस गाड़ियां विलंबित रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउन में मगध एक्सप्रेस पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, महानन्दा एक्सप्रेस पांच घंटे, सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे विलंबित रहीं। वहीं अप में कालका मेल और मूरी एक्सप्रेस दो-दो घंटे, हावड़ा मुम्बई मेल दो घंटे, मगध एक्सप्रेस चार घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...