पीलीभीत, मार्च 18 -- जहानाबाद। क्षेत्र के भानपुर के पास से बहने वाली अप्सरा नदी पर पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद शासन द्वारा नया पुल बनवाया गया है। यहां पुल पर आवागमन तो शुरू हो गया है। अभी इसका शुभारंभ हुए बिना आना जाना प्रारंभ हो गया है। वहीं पुल को बने एक साल नहीं हुआ है कि अप्सरा नदी के पुल पर अप्रोच दरकती सी दिख रही है। यहां पुल के दोनों तरफ एप्रोच में गहरी दरार दिख रही हैं। इससे हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है।जहानाबाद शाही मार्ग क्षतिग्रस्त होने से छोटे चार पहिया वाहन भानपुर मगरासा और भूड़ा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली हरिद्वार पर पहुंचते हैं। छोटे-छोटे वाहन इसी मार्ग से नवाबगंज जाते हैं। वजह है कि शाही मार्ग क्षतिग्रस्त सा है। इस मार्ग पर आवाजाही अधिक होने से पुल की एप्रोच पर संज्ञान लेने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.