नई दिल्ली, मार्च 29 -- अप्रैल का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य, बुध और शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा। कुछ राशियों की अप्रैल के महीने में किस्मत चमकेगी तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना।पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- महीने के आखिर में आपको अपने काम और बात रखने के तरीके से पहचान मिलेगी। दफ्तर में आपकी इमेज मजबूत होगी। पर्सनल लाइफ में किसी दोस्त या सहकर्मी के लिए भावनाएं बढ़ सकती हैं। बीच के समय में रिश्तों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी है।...