अप्रैल से शुरू होगा रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज का काम
हापुड़, मार्च 30 -- दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग के हापुड़ जंक्शन पर वर्षों पुराने फुट ओवरब्रिज के स्थान पर नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए अप्रैल से काम शुरू कराया जाएगा। नए फुट ओवरब्रिज की लंबाई-चौड़ाई भी पुराने ओवरब्रिज के मुकाबले ज्यादा होगी। फुट ओवरब्रिज बनाने का सामान स्टेशन पहुंच गया है और अक्टूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हापुड़ जंक्शन पर इन दिनों अमृत भारत योजना के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां पर रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत अब स्टेशन पर स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज के स्थान पर नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पुराना फुट ओवरब्रिज काफी जर्जर हालत में हो गया था। पुराने फुट ओवरब्रिज का प्रयोग लाइनपार स्थित अधिकांश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.