आगरा, मार्च 13 -- वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राजमोहन के मार्गदर्शन में आरपीएफ ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत पीड़ित बच्चों की मदद की है। आरपीएफ ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक इस अभियान के तहत कुल 133 बच्चों को बचाया। इनमें 69 लड़के और 64 लड़कियां शामिल हैं। बचाए गए बच्चों में लापता, अपहृत, मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेघर बच्चे शामिल थे। आरपीएफ ने इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों या संबंधित एजेंसियों को सौंपा। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से घर से भागने वाले और लापता बच्चों की समस्या के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.