अप्रैल से फरवरी तक ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में पकड़े 118 लोग
आगरा, मार्च 20 -- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने रेल परिसरों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों और कोचों में सघन गश्त और निगरानी की। परिणामस्वरूप आरपीएफ ने अप्रैल से फरवरी 2026 तक 118 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में यात्रियों से चोरी हुई अथवा खोई हुई संपत्तियां बरामद की गईं। इन सामानों की कीमत 78.61 लाख रुपये से अधिक है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.