कन्नौज, अप्रैल 4 -- तालग्राम, संवाददाता। गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाएगा। अभियान को लेकर शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। अभियान के तहत ब्लॉक की 189 आशा कार्यकर्ता करीब 54 हजार घरों तक पहुंचकर मरीजों की पहचान करेंगी। सर्वे के दौरान बुखार, जुकाम, खांसी, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों के जोखिम वाले घरों का विवरण जुटाया जाएगा। एकत्रित जानकारी को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बताया गया कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है, जिसके क्रम में यह दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। प्रत्येक आशा को प्रतिदिन 15 से 20 घरों में सर्वे का लक्ष्य दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अभियान में सहयोग करेंगी। अभियान ...