बिहारशरीफ, मार्च 31 -- बिहाशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व निजी स्कूल अप्रैल से जून माह तक सुबह सात बजे से चलेंगे। सात बजकर 10 मिनट से अगले 20 मिनट तक चेतना सत्र चलेगा। इसके बाद पहली घंटी शुरू होगी। साढ़े नौ बजे से 10 बजे तक मध्याह्न होगा। इसके बाद तीन घंटी चलेगी। सुबह व मध्याह्न के बाद आधा आधा घंटे की सात घंटी पढ़ाई होगी। तब साढ़े 11 बजे बच्चों को छुट्टी दी जाएगी। साढ़े 11 बजे से 12 बजे तक शिक्षक पाठ टीका लिखेंगे तथा पाठ योजना बनाएंगे। 12 बजे के बाद ही शिक्षक स्कूल छोड़ेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि सभी स्कूलों को इस आदेश से सख्ती के साथ लागू करना होगा। इसमें किसी तरह की लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...