अप्रैल से जून तक का का राशन वितरण शुरू
नैनीताल, अप्रैल 28 -- भवाली। अप्रैल में सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह अप्रैल, मई और जून का राशन वितरण किया जाएगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके पास राजकीय खाद्यान्न भंडार बेतालघाट का अतिरिक्त प्रभार भी है। शासन की मंशा के अनुरूप बेतालघाट गोदाम से संबद्ध सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जून माह तक का राशन उपलब्ध करा दिया गया है। सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को नियमानुसार तीन माह का खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। साथ ही सभी राशन डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था के तहत राशन वितरण सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.