अप्रैल से जुलाई तक 290 रेलवे रियायत कार्ड बनाए
आगरा, अगस्त 10 -- आगरा रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे निरंतर प्रयास कर रहा है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि अप्रैल से जुलाई के बीच शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 290 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बना कर जारी किए गए। जुलाई में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 78 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बनाकर जारी किए गए। पीआरओ ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।ऑनलाइन आवेदन https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर कर सकते हैं। रेलवे रियायत कार्ड से दिव्यांगों को किराये में छूट मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.