आगरा, फरवरी 10 -- आरपीएफ ने नन्हे फरिश्ते ऑपरेशन के तहत अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक कुल 127 पीड़ित बच्चों को बचाया। इनमें 66 लड़के और 61 लड़कियां शामिल हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद बच्चे लापता, अपहृत, मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए। आगरा आरपीएफ ने अपने प्रयासों से न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई। आरपीएफ ऑपरेशन का दायरा लगातार बढ़ा रही है। बच्चों की पूरी जानकारी ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर उपलब्ध रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.