प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। खाड़ी युद्ध के चलते अब घरों का रंग-रोगन कराना भी महंगा होगा। 15 अप्रैल से सहालग का मौसम शुरू होने के पहले पेंट महंगा होने वाला है। देश में पेंट बनाने वाली कंपनियों ने कम से कम आठ फीसदी कीमत बढ़ाने की तैयारी कर ली है। देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी ने डीलरों को कीमतें बढ़ाने का अलर्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने 10 अप्रैल तक कम से कम आठ फीसदी कीमत बढ़ाने का संकेत दिया है। सबसे बड़ी कंपनी पेंट की कीमत बढ़ाती है तो देश की छोटी कंपनियां भी दाम बढ़ाएंगी। पेंट कारोबारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेट्रोलियम से बनने वाले उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। प्लास्टिक का दाम बढ़ गया। पेंट कारोबारी के मुताबिक, देश की छोटी पेंट कंपनियां पहले से कीमत बढ़ाने की तैयारी कर चुकी हैं, लेकिन पहले घोषणा नहीं कर र...