गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नगर निगम ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कचरा प्रबंधन के नियमों को सख्ती से लागू कर रहा है। अप्रैल से घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग देना अनिवार्य कर दिया जाएगा। घर से कचरा अलग-अलग नहीं दिया गया तो वहां से कूड़ा उठान बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ट्रांस हिंडन में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए स्रोत पर ही कचरे को अलग करना जरूरी है। इसके तहत घरों में रसोई से निकलने वाला गीला कचरा जैसे फल-सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और अन्य जैविक अपशिष्ट को अलग रखा जाएगा, जबकि प्लास्टिक, कागज, बोतल, पैकेजिंग सामग्री जैसे सूखे कचरे को अलग रखा जाएगा। इससे कचरे के निस्तारण और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया आसान होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.