बेगुसराय, अप्रैल 5 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है जो सामान्य से अधिक है। बताया जा रहा कि अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। दिन में गर्म हवाएं व चिलचिलाती धूप जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी का प्रकोप सामान्य से अधिक रहने व लू की स्थिति जल्दी शुरू होने का पूर्वानुमान है। बहरहाल चार अप्रैल की तुलना में पांच अप्रैल रविवार का दिन काफी गर्म रहा। 10 बजते-बजते गर्म हवाओं के थपेड़ों कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। उस पर से पेड़ों से टूट-टूटकर गिरती पत्तियां जेठ की भरी दोपहरी का एहसास करा रही थी। घर से निकले महिला-पुरुष गर्म हवाओं से खुद को बचाने के लिए मुंह पर गमछा व दुपट्टा बांध चल रहे थे। इधर, गर्मी बढ़न...